फांसी के फंदे में झूले महिला की 112 ने बचाई जान

फांसी के फंदे में झूले महिला की 112 ने बचाई जान

October 29, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,29 अक्टूबर  शनिवार को आमानाका क्षेत्र में एक महिला को पुलिस ने आत्महत्या करने से बचाया। मिली जानकारी के अनुसार महिला डिप्रेशन में थी जिस कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की. आमानाका थाना इलाके में 112 टाइगर टू वाहन पर तैनात भारतेंदु साहू व  वाहन चालक लंबोदर पटेल ने समय पर पहुंचकर महिला को फांसी के फंदे पर झूलने से रोका और इसकी जानकारी पीड़िता के मायके जयपुर में भी दी गयी. घटना टाटीबंध में भारत माता स्कूल के पीछे एमआइजी की है। महिला के मायके और ससुराल वालों ने जान बचाने के लिए 112 सेवाओं का आभार जताया।