कौशाम्बी में हीट स्ट्रोक से 2 लोगों की मौत

कौशाम्बी में हीट स्ट्रोक से 2 लोगों की मौत

June 1, 2024 Off By NN Express

कौशाम्बी । उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हिट स्ट्रोक के कारण 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें 4 को छुट्टी दे दी गई है। जिला प्रशासन ने अस्पताल में कूलर की व्यवस्था की है।

जिले में रहने वाले संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी राममिलन (35) पुत्र शीतल की लू लगने ने तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में मंझनपुर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाम की रहने वाली सारिका बनो (60) भी हीट वेव की चपेट में आ गई। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। अभी भी जिला अस्पताल में 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।