रायपुर: नहर पर किया अतिक्रमण, निगम ने होटल बेबीलॉन पर चलाया बुलडोजर…

रायपुर: नहर पर किया अतिक्रमण, निगम ने होटल बेबीलॉन पर चलाया बुलडोजर…

May 29, 2024 Off By NN Express

रायपुर । वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन में नगर निगम का अमला तोड़फोड़ की कार्यवाही कर रहा है। होटल संचालक ने नहर पर अतिक्रमण करके निर्माण कर रखा था। होटल प्रबंधन के इस अवैध निर्माण का असर विधायक कालोनी में बारिश के दिनों में पड़ता है। विधायक कालोनी में पानी भर जाता है।

निगम अधिकारी संतोष पांडे ने बताया कि होटल संचालक ने वहां स्थित नाले पर अतिक्रमण कर रखा था। नाले पर करीब 4500 वर्ग फीट पर कब्‍जा करके निर्माण कर लिया था। इसी वजह से न केवल नाला चोक हो रहा था बल्कि आसपास दलदल बन गया है। इसी अवैध निर्माण के कारण बारिश के दौरान विधायक कालोनी में जलभराव की समस्‍या होती है।

नगर निगम के अफसरों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसी वजह से आज नगर निगम का अमला वहां अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही कर रहा है।