डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम-रहीम रणजीत सिंह हत्या के मामले में बरी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम-रहीम रणजीत सिंह हत्या के मामले में बरी

May 28, 2024 Off By NN Express

चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और 4 अन्य आरोपियों को 2002 के रणजीत सिंह हत्या मामले में बरी कर दिया है। इस मामले में सीबीआई हाईकोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

गुरमीत राम रहीम के वकील जतिंदर खुराना ने बताया, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बदल दिया है और इसमें शामिल सभी पांच लोगों को बरी कर दिया गया है… हम इस फैसले का स्वागत करते है। 

राम रहीम समेत 5 आरोपियों को CBI कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी थी। राम रहीम इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 3 मामलों में सजा हुई थी। इनमें रणजीत हत्याकांड में कोर्ट ने बरी कर दिया है। अब वो पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और साध्वियों के यौन शोषण का केस उम्रकैद और यौन शोषण के 2 केसों में 10-10 साल की सजा काट रहा है।

बरी होने के बावजूद राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा। कुरूक्षेत्र के रहने वाले डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में डेरे को क्लीन चिट दे दी गई। रणजीत का परिवार संतुष्ट नहीं था।