नुकसान नहीं फायदा करती है ये मिठाई, वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट

नुकसान नहीं फायदा करती है ये मिठाई, वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट

October 29, 2022 Off By NN Express

त्योहार हो या कोई खुशी की बात, मुंह मीठा कराना भारत की परंपरा है। मिठाई कई लोगों की कमजोरी होती है। हालांकि हेल्थ के लिहाज से ज्यादा मीठा खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वैसे एक मिठाई है जिसे खाने से कई फायदे भी होते हैं। इस मिठाई का नाम है रसगुल्ला। रसगुल्ला छेने से बना होता है। इससे संदेश, चमचम और रसमलाई जैसी कई मिठाइयां बनती हैं। अगर आप शुगर के मरीज नहीं हैं तो इन मिठाइयों के कई फायदे भी हैं। हालांकि हमेशा यह ध्यान रखना है कि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज आपको नुकसान कर सकती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं तो छेना बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं। छेना प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, जिंक, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए, ई और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह गुजिया या लड्डू की तरह तेल, घी वाला नहीं होता। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो भी इसको लिमिटेड मात्रा में खा सकते हैं। 

वजन घटाने वालों के लिए अच्छी

छेने में फाइबर होता है इससे आपका पाचन सही रहता है। वहीं प्रोटीन भी भरपूर होता है। छेना खाने के बाद आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती। इसलिए वजन कम करने वालों के लिए इसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। बेस्ट तरीका यह है कि आप इस चाशनी को निचोड़कर खाएं। इससे आपके शरीर में चीनी की मात्रा ज्यादा नहीं पहुंचेगी।

नहीं होता है कब्ज

छेने को बनाने का तरीका लगभग पनीर जैसा ही होता है। इसमें दूध के पोषक तत्व होते हैं। दूध में केसीन और व्हे प्रोटीन होते हैं। ये दोनों ही प्रोटीन जरूरी अमीनो एसिड्स के स्त्रोत होते हैं। कम लोग जानते हैं कि छेना कब्ज भी दूर करता है। इसमें फॉस्फोरस होता है जो कि आपकी आहारनाल को स्वस्थ रखता है वहीं मैग्नीशियम कब्ज नहीं होने देता। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि छेना मिलावटी न हो बल्कि शुद्ध तरीके से बना हो।