सूने मकान में हुई चोरी

सूने मकान में हुई चोरी

May 26, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) सूने मकान में हुई चोरी
कोरबा: कोरबा जिलान्तर्गत अयोध्यापुरी में अंबेडकर चौक के पास स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना घर से 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी की जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि छत्रपाल सिंह कुर्रे पेशे से ऑटो चालक है। वह एक शादी समारोह में शादी होने परिवार के साथ गया था। घर में ताला लगा था। बुधवार को घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से 50 हजार रुपए नकद और जेवरात गायब थे। उसने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।