पूर्व राष्ट्रपति को भेंट की गई पदम डाकलिया की लिखी ‘गाय एक वरदान’

पूर्व राष्ट्रपति को भेंट की गई पदम डाकलिया की लिखी ‘गाय एक वरदान’

May 22, 2024 Off By NN Express

रायपुर। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी पदम डाकलिया (अखिल जैन) द्वारा लिखित गाय एक वरदान पुस्तक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट की गई। जीव जंतू कल्याण बोर्ड भारत सरकार के डायरेक्टर सुनील मानसिंगा ने पूर्व राष्ट्रपति को यह किताब भेंट की। उन्होंने गौ विज्ञान केंद्र देवलापार की भी किताब पूर्व राष्ट्रपति को भेंट की। इस दौरान करीब 30 मिनट तक पूर्व राष्ट्रपति ने चर्चा की और मनोहर गौशाला के संबंध में जानकारी दी। उन्हें मनोहर गौशाला में होने वाले रिसर्च और कामधेनु माता के बारे में बताया गया। साथ फसल अमृत, गौ अर्क सहित गौशाला में होने वाले रिसर्च और बनने वाले उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई।