गिरफ्तार: 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार: 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 21, 2024 Off By NN Express

बुरहानपुर, 21 मई । जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में सोमवार को एक छह साल की मासूम बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि मसूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय गौरव उर्फ कुशल बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गया था, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची के शोर मचाने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया गया कि युवक पोर्न साइट पर अश्लील वीडियो भी देखता था। बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो देखे थे और शव को फेंक दिया। पुलिस अब युवक को फांसी की सजा दिलवाने का प्रयास कर रही है।