14 चक्का ट्रक ने ऑटो को चपेट में लिया,2 किशोरों की मृत्यु के साथ 8 लोगों के घायल

14 चक्का ट्रक ने ऑटो को चपेट में लिया,2 किशोरों की मृत्यु के साथ 8 लोगों के घायल

May 21, 2024 Off By NN Express

जशपुर,21 मई 2024। बड़ी खबर जशपुर जिले के बगीचा थाना से आ रही है, जहां रात 2 बजे के करीब बगीचा तहसील चौक के पास एक 14 चक्के ट्रक से भिड़ गए, जहां 2 किशोरों की मृत्यु के साथ 8 लोगों के घायल होने की खबर है। जो जानकारी अब तक मिल रही है उस अनुसार सभी बगीचा नगर पंचायत डूमरटोली के हैं, बगीचा तहसील चौक के समीप सभी ऑटो में सवार होकर शादी में शरीक होने आए थे, रात दो बजे के करीब शरीक होकर वापस लौटते समय एक 14 चक्के ट्रक ने ऑटो को दे मारा, जिसमे घटनास्थल पर 11 और 14 वर्षीय किशोरों को मृत्यु हो गयी, वहीं 5 लोगों को उच्च इलाज के लिए अम्बिकापुर रिफर किया गया है, बाकी का इलाज बगीचा अस्प्ताल में जारी है।पुलिस ने घटनाकारित ट्रक को घेराबांदी कर अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा है।

मृतको का जो नाम अब तक पुलिस से प्राप्त हुई है 1. छोटू पिता अरुण 11 वर्ष 2. दीपेश पिता गुड्डू 14 वर्ष सभी नगर पंचायत बगीचा ग्राम डमहाटोली के हैं।फिलहाल पुलिस अपनी कार्यवाही करते हुए शव पंचनामा के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में लगी है।