महाराष्ट्र में 11 बजे तक 15.93% मतदान

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 15.93% मतदान

May 20, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली  । महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। कुल 264 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। डिंडोरी से केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और कल्याण सीट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे चुनाव मैदान में हैं। अभी तक महाराष्ट्र की कुल 35 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। पांचवें चरण के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा।

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 15.93 फीसदी मतदान हुआ। कल्याण में सबसे कम 11.46 और दिंडोरी में सबसे अधिक 19.50 फीसदी मतदान हुआ है।

मुंबई उत्तर पूर्व में 17.01 फीसदी

कल्याण में 11.46 फीसदी

ठाणे में 14.86 फीसदी

दिंडोरी में 19.50 फीसदी

धुले में 17.38 फीसदी

नासिक में 16.30 फीसदी

पालघर में 18.60 फीसदी

भिवंडी में 14.79 फीसदी

मुंबई दक्षिण में 12.75 फीसदी

मुंबई उत्तर में 14.71 फीसदी

मुंबई उत्तर पश्चिम 17.53 फीसदी

मुंबई उत्तर मध्य में 15.73 फीसदी

मुंबई दक्षिण मध्य में 16.69 फीसदी