कोरबा: सर्पदंश से हुई महिला की मृत्यु

कोरबा: सर्पदंश से हुई महिला की मृत्यु

May 20, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) सर्पदंश से हुई महिला की मृत्यु
कोरबा: जिले के लामपहाड़ जंगल में वनफल “चार” एकत्र करने गई थी। बताया जा रहा हैं की इस दौरान पहाड़ी कोरवा महिला को किसी जहरीले सर्प ने अपना दंश मार दिया। परिजनों ने महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में दाखिल कराया। विकासखंड कोरबा के लामपहाड़ निवासी पंडोरी पहाड़ी कोरवा सुबह लगभग 11 बजे जंगल में वनफल “चार” एकत्र करने गई थी। इस बीच किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। लेकिन इसका अहसास उसे तत्काल नहीं हुआ। वनफल “चार” एकत्र कर कुछ समय बाद महिला घर पहुंची तब घर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसने बताया कि उसके पास से एक सर्प गुजरा था। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में दाखिल कराया किंतु उसकी मृत्यु हो गयी। अभी यह नहीं पता चल पाया हैं की उपचार प्रारंभ होने से पहले ही या उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हुई हैं।