आगरा में बस ताजमहल देखकर लौट आए हैं आप? तो अगली बार के लिए ये 6 चीजें मिस न करें

आगरा में बस ताजमहल देखकर लौट आए हैं आप? तो अगली बार के लिए ये 6 चीजें मिस न करें

October 28, 2022 Off By NN Express

आगरा का नाम लेते ही ताजमहल का नाम खुद ही जुबान पर आ जाता है। ज्यादातर लोग आगरा जाते ही ताजमहल को देखने के लिए हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि आगरा में सिर्फ ताजमहल के अलावा कुछ न हो बल्कि यहां बहुत कुछ ऐसा है, जिसे लोग अक्सर मिस कर देते हैं। आप भी अगर आगरा जाकर सिर्फ ताजमहल देख आए हैं, तो आपने काफी कुछ मिस कर दिया है। आइए, हम आपको बताते हैं कि ताजमहल देखने के अलावा आगरा में और क्या है खास- 


आगरा के किले में लाइट एंड साउंड शो 
आगरा का किले में लाइट एंड साउंंड शो देखने का मजा ही कुछ और है। आप अगर आगरा की विरासत को जानना चाहते हैं, तो इस शो का मजा ले सकते हैं। मोती मस्जिद, मुसम्मन बुर्ज, दीवान-ए-खास, शाहजहानी महल और जहाँगीरी महल कई ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानने का भी मौका मिलेगा। 


मेहताब बाग
मेहताब बाग बहुत खूबसूरत है।  प्लास्टर्ड वॉकवे, फाउंटेन के अलावा कई तरह के फूल। यहांं वक्त बिताकर आपको बहुत मजा आएगा। आपको अगर फोटोग्राफी का शौक है, तो यहां जरूर घूमें। 

फतेहपुर सीकरी 
फतेहपुर सीकरी, जो कभी अकबर की बहुत प्रसिद्ध राजधानी हुआ करती थी। इसमें बुलंद दरवाजा, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, जामा मस्जिद, मरियम-उज़-ज़मानी का महल, पंच महल, सलीम चिश्ती का मकबरा जैसी कई मशहूर इमारतें हैं। 

जहांंगीर महल 
यहां पर मुगलों की रानियां रहा करती थीं। आगरा किले के अंदर बसा महल मुगल वास्तुकला के लिए मशहूर है। यहां पर कभी गुलाबों को स्टोर किया जाता था। आगरा आकर यहां भी जरूर घूमें। 

लोकल शॉपिंग 
आप अगर आगरा आकर शॉपिंग पर नहीं गए, तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया। हर जगह का एक अपना अलग अंदाज होता है। यहां आकर आप कई शो पीस, कपड़े और सजावटी सामान खरीद सकते हैं। सदर बाजार, किनारी बाजार, सुभाष बाजार को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

लोकल फूड 
आप अगर नॉनवेज लवर हैं, तो यहां आकर मुगलई डिशेज को जरूर चखें। आपको कई नए जायके चखने का मौका मिलेगा। वहीं, वेज खाने वाले लोगों के लिए यहां बहुत से ऑप्शन्स है। वहीं, स्ट्रीट फूड का मजा ही कुछ और है।