फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित हुयी शबाना आजमी

फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित हुयी शबाना आजमी

May 15, 2024 Off By NN Express

मुंबई । बॉलवुड की जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी को ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ खिताब से सम्मानित किया गया है।शबाना आजमी को महिलाओं के हक के लिए, उनके अधिकारों के लिए खड़े होने के लिए और भारतीय सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन के खिताब से सम्मानित किया गया है। शबाना आजमी वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में शामिल होने के लिए लंदन में मौजूद थीं।