छत्तीसगढ़: नियमों को ताक पर रखकर खरीदी की, PWD के दो ईई की वेतन वृद्धि रुकी…

छत्तीसगढ़: नियमों को ताक पर रखकर खरीदी की, PWD के दो ईई की वेतन वृद्धि रुकी…

May 15, 2024 Off By NN Express

रायपुर। पीडब्ल्यूडी विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। दो कार्यपालन अभियंता अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। दोनों अधिकारियों ने क्रय नियमों का उल्लंघन कर खरीदी में भ्रष्टाचार किया था। जिसके बाद दोनों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी विभाग में ईई के पद पर पदस्थ एफ टोप्पो और नरसिंह पैकरा ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदी की थी। जिसके बाद दोनों अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। एफ टोप्पो पीडब्ल्यूडी के नारायणपुर संभाग में ईई के पद पर पदस्थ थे और नरसिंह पैकरा पीडब्ल्यूडी के कांकेर संभाग में ईई के पद पर पदस्थ थे। भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद मामले की जांच की गई और पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

बचे हुए अधिकारियों के लिए भी यह एक संदेश : अरुण साव

इस पूरे मामले को लेकर विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा कि, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां कड़ी करवाई की जाएगी। यह बाकी अधिकारियों के लिए भी एक संदेश है कि, अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं और विधिसम्मत काम करें। यदि कोई भी गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई होगी।