मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश जोशी का निधन

मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश जोशी का निधन

May 14, 2024 Off By NN Express

मुंबई । मराठी सिनेमा  के दिग्गज अभिनेता सतीश जोशी का निधन हो गया है। इस खबर ने मराठी फिल्म जगत के लोगों को काफी निराश किया है। उनके मित्र राजेश देशपांडे ने उनकी मौत की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से की है। उन्होंने बताया कि रंगोत्सव के मंच पर ही सतीश जोशी ने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर ने कई लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं।

दोस्त ने दी निधन की जानकारी

सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने सतीश जोशी को श्रद्धांजलि दी है। उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘हमारे वरिष्ठ मित्र अभिनेता सतीश जोशी ने आज रंगोत्सव में मंच पर दुखद निधन से पहले अभिनय किया था।’ उन्होंने बताया कि उनकी मौत सुबह 11 बजे के करीब हुई। अंतिम सांस लेने से पहले भी वो अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित थे।