परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती व विप्र समाजसेवियों का सम्मान

परशुराम जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती व विप्र समाजसेवियों का सम्मान

May 14, 2024 Off By NN Express

रायपुर । वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन अम्बा देवी मंदिर परिसर, सत्तीबाजार में सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा और कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि भगवान परशुराम की महाआरती राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदरदास और जगद्गुरु आदिशंकराचार्य के प्रांत प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ. इन्दुभवानन्द महाराज की अगुवाई में की गई। इस भव्य आयोजन में श्रीमती अनिता शर्मा (पूर्व विधायक), ज्ञानेश शर्मा (एमआईसी सदस्य), श्रीमती दीप्ति (प्रमोद दुबे – वरिष्ठ समाजसेविका) सहित विप्र समाज के प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भगवान विष्णु नारायण के षष्ठम अवतार भगवान परशुराम के शौर्य, माता-पिता, गुरु के प्रति उनकी निष्ठा, प्रेम, स्नेह से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में श्रीमती सुमन मिश्रा ग्रुप सहित अन्य मंडलियों ने सुमधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी। संगठन ने इन्हें सम्मान पत्र से सम्मानित किया।


विप्र समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कई प्रमुख व्यक्तियों को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें दशरथ प्रसाद शुक्ला, डॉ. सुरेश शुक्ला, मित्रेश दुबे, विजय शंकर पाण्डेय, विनय तिवारी, प्रहलाद मिश्रा, दिनेश शुक्ला, सनत कुमार शर्मा, आलोक तिवारी, चन्द्र प्रकाश व्यास, योगेश तिवारी, गुणानिधि मिश्रा, सुरेश मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, अविनय दुबे, अजय अवस्थी, सुनील ओझा, ओमप्रकाश मिश्रा, यशवंत पुरोहित, त्रिभुवन तिवारी, राजेश सिंह, आशीष बाजपेयी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अरविन्द ओझा (प्रदेश अध्यक्ष), नितिन कुमार झा (कार्यक्रम संयोजक), नमिता शर्मा (महिला अध्यक्ष), सुमन मिश्रा (महिला महासचिव), मिथिलेश रिछारिया (महिला उपाध्यक्ष), अमित शर्मा (राष्ट्रीय युवा सचिव), राजेन्द्र – मृणालिका ओझा, राघवेन्द्र पाठक (कोषाध्यक्ष), सतीश शर्मा (संभागीय सचिव), रामवृत्त तिवारी (प्रदेश सचिव), उमेश शर्मा, दिलीप शर्मा शाकद्वीपीय बाम्हण, शैलेष शर्मा धन्नू, प्रहलाद राय चौबे, राजेन्द्र दुबे सनाढ्य ब्राह्मण, वीणा ठाकुर, सुलभा पाण्डेय, विद्या भट्ट, कल्पना मिश्रा, सुमन पाण्डेय, वसुधा राकेश तिवारी, गिरजा शंकर दीक्षित, राघवेन्द्र मिश्रा, गीतिका-दिलीप झा, निशा अवस्थी, राधा तिवारी, निकिता तिवारी, रजनी भानुप्रकाश पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी, विनय दुबए, प्रमोद गौतम, आलोकदत्त झा, विनोद शर्मा, सनत तिवारी कल्लू, संजय शर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला हथबंद, रेखेन्द्र तिवारी बिलासपुर, सुमन पुरोहित भिलाई, रमेश मिश्रा, दिनेश बाजपेयी, गार्गी शंकर बाजपेयी बलौदाबाजार आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन अरविन्द ओझा, नितिन कुमार झा एवं नमिता शर्मा ने किया।