हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं भारती सिंह

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं भारती सिंह

May 14, 2024 Off By NN Express

मुंबई । सभी को हंसाने वाली भारती बीते कुछ दिनों से दर्द में थीं। उन्हें कुछ दिन पहले बहुत ज्यादा पेट में दर्द हुआ था उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पता चला था कि उनकी किडनी में स्टोन है। भारती अपने व्लॉग में फैंस को अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती थीं। उनकी गॉलब्लेडर सर्जरी हुई थीं। जिसमें स्टोन को निकाल लिया गया है। 3-4 दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहने के बाद भारती पर आखिरकार डिस्चार्ज हो गई हैं। उन्होंने अपने डिस्चार्ज होने की जानकारी लेटेस्ट व्लॉग में दी है।