ईशान किशन ने किया कमाल

ईशान किशन ने किया कमाल

May 12, 2024 Off By NN Express

मुंबई इंडियंस के लिए रचा इतिहास

कोलकाता । मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच बारिश की वजह से 16-16 ओवर का कर दिया गया। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने टीम ने मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 158 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से एक कैच पकड़ते ही ईशान किशन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और उन्होंने क्विंटन डि कॉक को पीछे कर दिया है। 

ईशान किशन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिंकू सिंह का कैच पकड़ा। इसी के साथ ईशान मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए 48 डिसमिसल किए हैं। ईशान किशन ने क्विंटन डि कॉक को पीछे कर दिया है। डि कॉक ने मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपर के तौर पर 47 डिसमिसल किए हैं।