कंपनी को लगाया लाखों चूना,मैनेजर गिरफ्तार

कंपनी को लगाया लाखों चूना,मैनेजर गिरफ्तार

October 28, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर ,28 अक्टूबर  जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला है। जहांअपनी ही कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मैनेजर ने व्यापारियों से 47 लाख रुपए का तेल लिया था और उसे ग़बन कर फरार हो गया था। बता दें कि व्यापार विहार स्थित इजी एजेंसी के संचालक मोइन वनक ने तारबाहर थाना में शिकायत कर बताया था कि वह तेल सप्लाई का काम करता है।

साल 2019-20 में मनोज डोंगरे बतौर मैनेजर उनके यहां कार्यरत रहा जिसने व्यापारियों से तेल का ऑर्डर लेकर तेल कंपनी से 47 लाख रुपए का तेल सप्लाई किया। हिसाब करने पर गड़बड़ी सामने आई उसके बाद से मैनेजर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर मनोज डोंगरे के खिलाफ 406 की धारा के तहत कार्रवाई की थी। लंबे समय के बाद पुलिस ने गबन के आरोपी मैनेजर मनोज डोंगरे को रायपुर के वृंदावन कॉलोनी, टिकरापारा से पकड़ा है।