भंडारे के लिए पहुंचे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, बच्चे सहित 9 लोग घायल

भंडारे के लिए पहुंचे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, बच्चे सहित 9 लोग घायल

May 11, 2024 Off By NN Express

दमोह,11 मई 2024। मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भंडारे के लिए पहुंचे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें 9 लोग घायल हो गए। इन घायलों में भी बच्चे में शामिल है। फिलहाल इन सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

मामला दमोह जिले के राजा पटना गांव का है। बताया जा रहा है कि मंदिर में भंडारा के लिए खाना बनाया जा रहा था। जिसका धुआं मधुमक्खियों के छत्ते पर भी जा रहा था। इसके बाद गुस्साई मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घटना में जैसे तैसे लोगों ने अपनी जान बचाई।