मुख्यमंत्री बघेल आज कांकेर प्रवास पर

October 28, 2022 Off By NN Express

उत्तर बस्तर कांकेर ,28 अक्टूबर  प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 28 अक्टूबर शुक्रवार को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे चारामा पहुंचेंगे तथा विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा कार्यक्रम पश्चात 2.10 बजे  चारामा से प्रस्थान कर 2.30 बजे ग्राम नाथियानवागांव पहुंच कर शांति भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वे दोपहर 3.40 बजे नाथियानवागांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे