नहीं रहे मशहूर फिल्ममेकर संगीत सिवन

नहीं रहे मशहूर फिल्ममेकर संगीत सिवन

May 10, 2024 Off By NN Express

61 की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। फिल्म निर्माता संगीत सिवन का 8 मई को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 61 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है। बॉबी देओल से लेकर रितेश देशमुख तक कई टॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स का करियर शिखर पर ले जाने वाले निर्देशक संगीत सिवान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा है। निर्देशक के निधन पर एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिख दुख जताया है। उनका जाना साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही दुखद है।