छत्तीसगढ़: दामाद ने अपने ही ससुर पर चलाई गोली, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, अब पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़: दामाद ने अपने ही ससुर पर चलाई गोली, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, अब पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

May 4, 2024 Off By NN Express

भिलाई सुपेला में हाल ही में हुए एक गोली कांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ही ससुर पर एयरगन से हमला किया था। जिसके बाद फरार हो गया था।

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक दामाद अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। इस दौरान ससुर के साथ उसकी विवाद ​हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी दमाद ने अपने ही ससुर पर एयरगन से हमला कर दिया। जिससे ससुर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायल ससुर को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मामले में सुपेला पुलिस ने आरोपी दामाद और उसके दोस्त के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी दामाद चंद्रभूषण सिंह के दोस्त रोशन को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी दमाद को ​गिरफ्तार कर लिया है।