छठ महापर्व पर दिखेगी वैदिक आर्य संस्कृति की झलक

छठ महापर्व पर दिखेगी वैदिक आर्य संस्कृति की झलक

October 27, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,27 अक्टूबर  छठ पर्व  कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाए जाने वाला हिंदू पर्व है सूर्योपासना यह अनुपम लोक पर्व मुख्य रूप से बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल पूर्वी उत्तर प्रदेश नेपाल के तराई क्षेत्र में मनाया जाता है कहा जाता है यह पर्व मैथिल मगध और भोजपुरी लोगों का सबसे बड़ा पर्व है यह उनकी संस्कृति है छठ पर्व बिहार में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है यह एकमात्र ही बिहार या पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और बिहार की संस्कृति बन चुका है ।

एयरपोर्ट बिहार की वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखलाता है ऐसा ही कुछ अनुपम और सुंदर से भरा माहौल इन दिनों नगर के महादेव घाट में दिखलाई पड़ रहा है जहां छठ महापर्व आयोजन समिति के बैनर तले सभी वर्ग प्रमुख के लोग आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं सर्वधर्म समभाव के आचरण से जुड़े इस आयोजन समिति के लोगों ने महत्व को बरकरार रखने के लिए पर्व के सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरदार और आकर्षक ढंग से की है जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाए खाए पर्व के साथ शुरू होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रमुख राजेश सिंह रविंद्र सिंह रामकुमार सिंह जयंत सिंह सुनील सिंह कन्हैया सिंह परमानंद सिंह सत्येंद्र सिंह शशी सिंह हरिकेश शुक्ला सत्य प्रकाश सिंह अमरजीत सिंह ने चैनल इंडिया से विशेष बातचीत में बताया कि यह पर्व नहाए खाए के आयोजन के साथ शुरू होगा इसका महत्व है की शुद्धता के साथ पर्व की शुरुआत की जाएगी इन दिनों महादेव घाट में पर्व की आयोजन को लेकर घाट की साफ सफाई चल रही है जिसमें समिति के समस्त सदस्य संपूर्णता के साथ योगदान कर रहे हैं।

सुबह 6:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक समिति के और आयोजन समिति के लोग इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं आज नगर पालिक निगम एमआईसी सदस्य नागभूषण राव की उपस्थिति में गीतकार आदित्य सी नीतू सिंह की उपस्थिति में एक ऑडियो वीडियो एल्बम का लोकार्पण किया गया इस एल्बम में छठ महापर्व को लेकर भजन और संगीत के स्वरों से जोड़ा गया है जिसमें यह बताया गया है कि आओ अब के बरस  छठ कर ले।

महादेव घाट की साफ सफाई अभियान में विशेष रूप से योगदान करने वालों में सरोज सिंह जेपी सिंह अनिल सिंह संजय सिंह अजीत सिंह बृजेश सिंह किशोरी सिंह सुभाष सिंह अमरजीत सिंह सत्येंद्र सिंह मनोज सिंह रविंद्र शर्मा वेद भाई अमित सिंह राजेश सिंह संतोष सिंह गौरव सिंह और अर्श सिंह शामिल है जो इस अनुपम पर्व को बेहद रोमांचक और यादगार बनाने में लगे हुए हैं।