बालको में मनाया गया मजदूर दिवस

बालको में मनाया गया मजदूर दिवस

May 1, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) बालको में मनाया गया मजदूर दिवस

  • सितंबर 2009 में हुए चिमनी हादसे में मारे गए 43 मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि
    कोरबा : कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया गया। परसाभांटा चौक से श्रमिक नेताओं ने एक रैली निकाली जो एटक कार्यालय में जाकर खत्म हुई। यहां पर ध्वजारोहण कर बालको चिमनी हादसे में मारे गए श्रमिकों को याद किया गया। श्रमिक संगठन सीटू ने भी मजदूर दिवस पर कई आयोजन किए।
    रैली निकालकर सीटू ने श्रमिकों के हित में अपनी आवाज बुलंद की। श्रमिक नेता हरिनाथ सिंह ने बताया कि 8 घंटे ड्यूटी की मांग को लेकर 1 मई 1886 को अमेरिका में मजदूरों ने विरोध-प्रदर्शन किया था, तब उन पर फायरिंग की गई थी। इसमें कई मजदूर मारे गए थे। उस घटना के बाद ड्यूटी के समय में संशोधन कर 8 घंटे किया गया, तब से लेकर आज तक 1 मई का दिन मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    श्रमिक नेता हरिनाथ सिंह ने बताया कि 1 मई को हर साल बालको चिमनी हादसे में मारे गए मजदूरों को याद किया जाता है। उनकी याद में रैली निकाली जाती है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। बालको चिमनी हादसे में 43 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसमें कई श्रमिक घायल भी हुए थे।
    एसईसीएल एटक कार्यालय में श्रमिक नेताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई। श्रमिक नेता दीपेश मिश्रा ने बताया कि देश के विकास में मजदूरों की अहम भूमिका है।