डिप्टी सीएम शर्मा, विधायक बोहरा और कलेक्टर महोबे ने किया मतदान

डिप्टी सीएम शर्मा, विधायक बोहरा और कलेक्टर महोबे ने किया मतदान

April 26, 2024 Off By NN Express

कवर्धा । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 सीटों पर 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मतदान किया।

वहीं कबीरधाम जिले के कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अपनी पत्नी व माता तथा प्रशासनिक अधिकारियों, मतदाताओं के साथ आदर्श मतदान केंद्र गंगा नगर में लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान किया। कलेक्टर महोबे ने जिले के सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि आज मतदान का दिन है और मतदान का समय सुबह 7 बजे शाम 6 बजे निर्धारित है। इस समय मे अपने घरों निकले और अपने मतदान केंद्र पहुच कर लोकतंत्र की इस महापर्व को सफल बनाए।



कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला पंचायत सीईओ सन्दीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा नायक ने भी इस मतदान केंद्र में मतदान किया।