जनहानि के तीन मामलों में परिजन को 12 लाख की राशि स्वीकृत

जनहानि के तीन मामलों में परिजन को 12 लाख की राशि स्वीकृत

April 22, 2024 Off By NN Express

जशपुरनगर । कलेक्टर मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम सिमड़ा निवासी महेश्वरी पैंकरा का नाला के पानी में डूबने से 12 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पिता बसंत साय के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम जुड़वाईन निवासी लालदेव राम का कुआं के पानी में डूबने से 14 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र सुखनाथ एवं ग्राम झरगावं निवासी सुगन्ती बाई का आकाशीय बिजली वज्रपात से 24 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिकर के पति रूपधर के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।