रायपुर: अशोका बिरयानी का संचालक केके तिवारी गिरफ्तार

रायपुर: अशोका बिरयानी का संचालक केके तिवारी गिरफ्तार

April 21, 2024 Off By NN Express

रायपुर । राजधानी के लाभांडी स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में दो कर्मियों की मौत के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक केके तिवारी को 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना तेलीबांधा क्षेत्रान्तर्गत 18 अप्रैल को होटल अशोका बिरयानी में घटित घटना में थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 291/24 धारा 304,34 भादवि. के मुख्य आरोपी एवं होटल के संचालक कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के दो अन्य आरोपी रोमिना मण्डल एवं रोहित चंद्र जो वर्तमान में जेल में हैं, उनके रिहा होने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा।