आईपीएल 2024 : ऑरेंज कैप की रेस…रोहित से आगे निकले शुभमन गिल

आईपीएल 2024 : ऑरेंज कैप की रेस…रोहित से आगे निकले शुभमन गिल

April 19, 2024 Off By NN Express

अहमदाबाद । बुधवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जो मुकाबला खेला गया, उसमें ज्यादा रन नहीं बने। कप्तान शुभमन गिल भी अपनी टीम के लिए रन नहीं बना पाए। लेकिन अपनी एक छोटी सी पारी के दौरान ही उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में में मुंबई के रोहित शर्मा को पीछे कर दिया है। लीग में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ही हैं। उन्होंने 7 मुकाबले खेलकर 361 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग उनके करीब तो हैं, लेकिन फिर भी पीछे ही चल रहे हैं। कोहली और पराग के बाद तीसरे नंबर पर सुनील नारायण आ गए हैं। जिन्होंने अब तक 6 मैच खेलकर 276 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 276 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। नारायण और संजू के बराबर रन हैं, लेकिन सुनील का स्ट्राइक रेट बेहतर है, इसलिए वे आगे चल रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा को पछाड़कर शुभमन गिल पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उनके नाम अब 7 मैचों में 263 रन हो गए हैं। वहीं रोहित शर्मा 6 मैचों में 261 रन बनाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।