छत्तीसगढ़: सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए अजीत जोगी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, किरण सिंह देव ने गमझा पहनाकर किया स्वागत… 

छत्तीसगढ़: सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए अजीत जोगी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, किरण सिंह देव ने गमझा पहनाकर किया स्वागत… 

April 15, 2024 Off By NN Express

रायपुर। CG BREAKING : लोकसभा चुनाव के नेताओं में दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। वहीं इसी कड़ी में जोगी कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। अजीत योगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आज सोमवार को कद्दावर नेता व भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है। उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी का गमझा पहनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया है।

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत, विधायक अनुज शर्मा , विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह, गरियाबंद नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन सहित हजारों की तादात में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कुछ देर पहले ही प्रदीप साहू ने सोशल मीडिया के जरिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि 

अजीत जोगी युवा मोर्चा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा दिए गए समस्त दायित्यों से, अपने पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग देते हुए आज प्रदेश के कद्दावर, जनप्रिय नेता, वरिष्ठ मंत्री और भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे रायपुर नगर घड़ी चौक में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश करने जा रहा हूँ।

बता दें कि प्रदीप साहू जोगी कांग्रेस में शामिल होने से पहले NUSI में थे। वो काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। बाद में वो जोगी कांग्रेस में शामिल हो गये। वे एक बड़े युवा नेता के रूप में प्रदेशभर में काफी लोकप्रिय है, 2023 विधानसभा चुनाव में प्रदीप साहू रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ा था, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं  इस सीट पर अग्रवाल को मात देने के लिए कांग्रेस ने भी कई प्रयोग किये पर कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अग्रवाल पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतों से विजयी होकर 8वीं बार विधायक बने।