आईपीएल 2024: चेन्नई की लगातार दूसरी जीत

आईपीएल 2024: चेन्नई की लगातार दूसरी जीत

April 15, 2024 Off By NN Express

रोहित के शतक के बाद भी हार गई मुंबई इंडियंस

मुंबई । मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से हरा दिया। चेन्नई ने यह मुकाबला  रनों से अपने नाम किया। इस मैच में मिली हार के कारण मुंबई इंडियंस की टीम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अंक तालिका में फायदा हुआ है। दोनों आर्च राइवल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। इस दौरान एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक भी जड़ा, लेकिन शतक के बाद भी उनकी टीम यह मैच हार गई।