बेसन, सूजी और मैदा को कीड़े लगने से बचाएं

बेसन, सूजी और मैदा को कीड़े लगने से बचाएं

April 15, 2024 Off By NN Express

कई बार बेसन, सूजी और मैदा को ठीक तरीके से स्टोर नहीं करने पर इसमें कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में आपको इन्हें बड़ी सावधानी से स्टोर करने की जरूरत होती है। आप कुछ घरेलू उपाय से बेसन, सूजी और मैदा को खराब होने और कीड़े लगने से बचा सकते हैं।

1- फ्रिज या फ्रीजर में रखें- बेसन, सूजी और मैदा को खराब होने से बचाने के लिए आप इन्हें फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं।

आप किसी एयर टाइट कंटेनर में इन चीजों को भरकर रख दें। इससे कभी कीड़े नहीं लगेंगे। फ्रिज में लंबे समय तक इन्हें स्टोर किया जा सकता है. आप चाहें तो फ्रीजर में भी रख सकते हैं।

2- तेजपत्ता रखें- तेजपत्ता की खुशबू से कीड़े नहीं लगते हैं आप बेसन, सूजी और मैदा में भी तेजपत्ता डालकर रख सकते हैं। जिस डब्बे में आप स्टोर कर रहे हैं उसमें 3-4 तेजपत्ता डाल दें। इससे कभी कीड़े नहीं लगेंगे।

3- नीम की पत्ते रखें- सूजी, बेसन और मैदा में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इसमें नीम की पत्तियां डाल दें। नीम की पत्तियों को डालने से पहले उन्हें सुखा लें उसके बाद ही किसी एयर टाइट कंटेनर में इन्हें डालकर रखें।

4- हल्का सा भून कर रखें- बेसन, सूजी और मैदा में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इन्हें थोड़ा रोस्ट करके स्टोर कर लें। आप सूजी को और बेसन को इस तरह स्टोर कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें मैदा को आपको भूनना नहीं है। इस तरह बेसन और सूजी लंबे समय तक चलेंगे।