क्या कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी…

क्या कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी…

April 14, 2024 Off By NN Express

चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तरह तरह के बयान देेते रहते हैंं। कई बयान तो बार-बार रिपीट किए जाते हैं। पर कई बयान रोचक होते हैं और सच के करीब होते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नारायणपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए, वोट मांगते हुए कहा कि कांग्रेस भी एक दिन डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। 

आमतौर पर  डायनासोर के विलुप्त होने का मुख्य कारण क्षुद्र ग्रह,जलवायु परिवर्तन और ज्वामुखी में होने वाले विस्फोट माने जाते है। डायनासोर अपने समय  में पृथ्वी पर सबसे विशालकाय प्राणी हुआ करते थे। कोई सोच ही नहीं सकता था कि सबसे विशालकाय प्राणी यूं एक दिन पृथ्वी से गायब हो जाएंगे। ऐसा हुआ है। इसके वैज्ञानिक प्रमाण हैं। 

अब स्वाभाविक है कि यह सवाल उठेगा कि कांग्रेल व डायनासोर में क्या समानता है। तो दोनों में समानता यह है कि दोनों इस देश में सबसे पुराने हैं। जिस तरह बड़ी आपदा व बड़े बदलाव के कारण डायनासोर विलुु्प्त हो गए। उसी तरह भारतीय राजनिति में नरेंद्र मोदी के रूप में भारी राजनीतिक बदलाव २०१४ के बाद हुआ है। 

इस व्यापक राजनीतिक बदलाव के कारण कांग्रेस दो लोकसभा चुनाव हार गई और देश के ज्यादातर राज्यों में भी चुनाव हार गई और वर्तमान में कई राज्यों उसकी सरकार नहीं है। द,भारत में  कांग्रेस की दो राज्यों कर्नाटक व तेलंगाना तथा नाार्थ इंडिया में हिमाचल में सरकार है। 

झारखंड, तमिलनाडू व केरल में वह साझा सरकार में है। नरेंद्र मोदी के रूप में राजनीकिर बदलाव इतनी तेजी से हुए कि कांग्रेस उस बदलाव के अऩुरूप अपने भीतर बदलाव नहीं कर सकी। माना जाता है कि कोई राजनीतिक दल जब एक चुनाव हार जाता है तो दूसरा चुनाव जीतना उसरे लिए जरूरी होता है। 

 कांग्रेस दूसरा चुनाव हार गई है और तीसरा चुनावभी हारने वाली है। इसी वजह से भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि  कांग्रेस एक दिन डायनासोर की तरह  विलुप्त हो जाएगी और इसमें सच्चाई है।