कोरबा: एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक सहित दो बच्चो की मौत, बालको नगर में चक्काजाम..

कोरबा: एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक सहित दो बच्चो की मौत, बालको नगर में चक्काजाम..

April 14, 2024 Off By NN Express

कोरबा ll बालको क्षेत्र में ट्रेलर की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले रूमगरा मार्ग में पालिटेक्निक कालेज के तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम भी किया।

इसके बावजूद ट्रेलर की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही। शनिवार की शाम चार बजे पुन: एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आटो को टक्कर मार दी। परसाभाठा नवधा पंडाल के पास तेज गति से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजे 9720 ने एक आटो को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में आटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों को चोंट लगी। घायल लोग एक ही परिवार के सदस्य  घटना के बाद उपस्थित लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने आनन फानन में आटो के सवारियों के बाहर निकाला व उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उपचार दौरन ऑटो चालक मनोज लहरे सहित दो बच्चो का निधन हो गया बताया जा रहा है जिसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हैl जिसके गुस्से लोगों ने आज प्लांट के सामने घेराव किया है शहर में ऑटो बंद हैl

घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस भी स्थल पर पहुंच गई। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में पुन: रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना है कि ट्रेलरों को रफ्तार में अंकुश नहीं लग पा रहा है। चालक तेज गति से ही वाहन चला रहे हैं, इससे दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं आता है तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।