राहुल जहां जाते हैं, कांग्रेस का बंटाधार कर देते हैं : विष्णुदेव साय

राहुल जहां जाते हैं, कांग्रेस का बंटाधार कर देते हैं : विष्णुदेव साय

April 13, 2024 Off By NN Express

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जगदलपुर में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चुनाव का समय है। सभी लोग आएंगे। जिन दलों ने उम्मीदवार उतारे हैं, उनके बड़े नेता तो प्रचार करने के लिए आएंगे ही।

लेकिन राहुल गांधी के आने से कोई फर्क पड़नेवाला नहीं है। क्योंकि वे जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है। गौरतलब है, सीएम साय 10 दिन से चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर खासे हमलावर हैं और भाषणों में तीखी आलोचना कर रहे हैं। बस्तर में वे आधा दर्जन से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं।