भारत WFP के कार्यकारी बोर्ड में फिर से चयनित

भारत WFP के कार्यकारी बोर्ड में फिर से चयनित

April 12, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली । भारत को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यकारी बोर्ड में एक बार फिर आज चुन लिया गया। भारत को डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी बोर्ड में पहली बार 2018 में और दूसरी बार 2022 में चुना गया था। तीसरा कार्यकाल 2025-2027 का होगा।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां बताया कि भारत को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के कार्यकारी बोर्ड में तीसरी अवधि 2025-2027 के लिए फिर से चुना गया। डब्ल्यूएफपी कार्यकारी बोर्ड में भारत के बने रहने से डब्ल्यूएफपी में इसकी भागीदारी और मजबूत और गहरी होगी।