मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया

April 12, 2024 Off By NN Express

सूर्यकुमार यादव ने की तूफानी बैटिंग

मुंबई । मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए थे। मुंबई ने इसके जवाब में 15.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। मुंबई के लिए तूफानी बैटिंग करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 52 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। ईशान किशन ने 34 गेंदों में 69 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 38 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान आरसीबी के लिए आकाश दीप, विजय कुमार विषक और विल जैक्स ने एक-एक विकेट लिया।

आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 196 रन बनाए थे। रजत पाटीदार ने 50 रनों की पारी खेली थी। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए थे। फाफ डु प्लेसिस ने 61 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए।