आपका एक वोट बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर : भावना बोहरा

आपका एक वोट बदलेगा छत्तीसगढ़ की तस्वीर : भावना बोहरा

April 10, 2024 Off By NN Express

विधायक बोहरा ने किया जनसंपर्क, लाभार्थियों से की मुलाकात

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देते हुए जनसंपर्क कर रहीं हैं। कैबिनेट मंत्री और पंडरिया विधानसभा प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ भावना बोहरा ने ग्राम मोहगांव, जंगलपुर एवं कुंडा में जनसंपर्क कर राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस दौरान लखनलाल देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और सुशासन के लक्ष्य के साथ जनहित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए एतिहासिक कार्यों और निर्णयों से भारत ने अपनी एक अलग पहचान पुरे विश्व में प्रस्तुत की है। केन्द्रीय बजट में भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई घोशनाएँ एवं योजनाओं को समाहित करना छत्तीसगढ़ के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने जनता से कहा कि एक बार पुनः आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर डबल इंजन की सरकार बनायें ताकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन में रुके विकास कार्यों को गति मिल सके।

भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता एवं राष्ट्र सेवा की भावना से आज हमारा भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की संतोष पाण्डेय लगातार लोकसभा में जनता की आवाज बुलंद करते रहें हैं। जनहित का विषय हो या जनसुविधा उन्होंने मुखरता से अपनी बात संसद में रखी और छत्तीसगढ़ की समस्याओं को रखा है। आज हमारे राजनांदगांव लोकसभा में हुए कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पुनः प्रत्याशी बनाया है। आप सभी के समर्थन एवं सहयोग से पुनः राजनांदगांव लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित हो और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 26 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आपका एक वोट महत्वपूर्ण है। एक जागरूक मतदाता के रूप में आपका मतदान राजनांदगांव लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ एवं देश के विकास को गति प्रदान करेगा।