आज भारती पारधी का किरनापुर और लांजी क्षेत्र में सघन जन-संपर्क

आज भारती पारधी का किरनापुर और लांजी क्षेत्र में सघन जन-संपर्क

April 10, 2024 Off By NN Express

बालाघाट । आज भाजपा लोकसभा प्रत्याशी, भारती पारधी विधानसभा लांजी के किरनापुर और लांजी क्षेत्र में  विधायक राजकुमार कर्राहे, पूर्व विधायक रमेश भटेरे,  विधानसभा प्रभारी अभय सेठिया, मंडल प्रभारी गोपाल आडवाणी, जनपद अध्यक्ष कल्याण सिंह राणा, भुवन राहंगडाले, मंडल अध्यक्ष पवन पारधी, सीताराम रावते, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि  के नेतृत्व में गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में सघन जन-संपर्क कर, बैठक, सभाएं, जनसंवाद के माध्यम से जन आशीर्वाद लेंगी। जिसके तहत भारती पारधी सुबह 9 बजे चिखलामाली,  9.30 बजे कांद्री खुर्द, 10 बजे पारडी, 10.30 बजे कांद्रीकला 11 बजे कडकना, 11.30 बजे कोकना, दोपहर 12 बजे सेवती, 12.30 बजे बिनोरा, 2 बजे किरनापुर, 2. 30 सिवनी खुर्द, अपरान्ह 3 बजे मोरवाही, 3.30 बजे पिपरटोला, 4 बजे माटे, 4. 30 भालवा, 5 बजे करियादंड, 5.30 बजे कुंडे, शाम 6 बजे निमदेवाडा, 6.30 बजे डूंडा सिवनी, 7 बजे मोहगांव खुर्द, 7.30 बजे मडकापार और 8 बजे केशा में सम्मिलित होगी। इस दौरान आमजन मानस, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में अपनी गरिमामय उपस्थिति का आग्रह है।