कोरबा: जरूरतमंदों के जल आपूर्ति हेतु खोला गया कृषि फार्म हाउस के बोर का पानी

कोरबा: जरूरतमंदों के जल आपूर्ति हेतु खोला गया कृषि फार्म हाउस के बोर का पानी

April 8, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) जरूरतमंदों के जल आपूर्ति हेतु खोला गया कृषि फार्म हाउस के बोर का पानी
कोरबा : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने अपने कृषि फार्म हाउस में बोर का पानी जरूरतमंदों के लिए खोल दिया है। इस भीषण गर्मी में बोर के ठंडे पानी का मजा लेने बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। पानी में जमकर बच्चे मौज मस्ती कर आनंद उठा रहे हैं। जरूरतमंद ग्रामीणों को पेयजल इसी फार्म हाउस से आपूर्ति किया जा रहा है। इस संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष व समाजसेवी अजीत दास महंत ने बताया कि, इन दिनों पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। आसपास के इलाके में ऐसे लोग निवासरत हैं, जिनके पास संसाधन की कमी है। ऐसे लोगों को पेयजल, नहाने के लिए नि:शुल्क पानी की आपूर्ति की जा रही है।