नकली सोना समेत दो ठग गिरफ्तार

नकली सोना समेत दो ठग गिरफ्तार

October 24, 2022 Off By NN Express

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर । गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने नकली सोना समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान नकली सोने के दो टुकड़े समेत बिलाल उद्दीन अली और रजीबुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपित के पास से नकली सोने के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपित लालुक रहने वाले बताए गए हैं।

गिरफ्तार दोनों नकली सोना को असली सेना बताकर बेचने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को नकली सोना समेत दबोच लिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों से पूछताछ कर रही है।