कोरबा: घर की बाड़ी में घूम रहा था हाथी, छत पर चढ़ कर बचाई जान

कोरबा: घर की बाड़ी में घूम रहा था हाथी, छत पर चढ़ कर बचाई जान

April 6, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) घर की बाड़ी में घूम रहा था हाथी, छत पर चढ़ कर बचाई जान
कोरबा : कोरबा जिले में अब हाथी रिहायशी इलाके में घुसने लगे हैं। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के परला गांव में दूसरी बार हाथी एक घर में घुस गया। हाथी से जान बचाने के लिए एक परिवार के लोग घर की छत पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।
जानकारी के अनुसार गांव की पास जंगल से लगे राजकुमार गोस्वामी का एक मकान है। वह अपनी पत्नी और एक बेटी साथ रहते हैं। राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि रात 8 बजे लगभग खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए चले गए थे। लगभग 9 बजे के करीब हाथी की गरजने की आवाज सुनी। राजकुमार और उसका परिवार बाड़ी के तरफ खिड़की से झांक कर देखा तो एक हाथी बाड़ी में विचरण कर रहा था। इसके बाद राजकुमार, उसकी पत्नी और बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाने सीढ़ी के ऊपर चढ़कर खपराई वाले छत पर चढ़ गए। इस दौरान वे हाथी की हर गतिविधियों पर ऊपर से ही नजर रख रहे थे।

RREAD MORE: छत्तीसगढ़: निर्वाचन कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण


जब हाथी के आने की खबर ग्रामीणों को पता चली तब तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते वन विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
बताया जा रहा है कि यह हाथी झुंड से बिछड़ कर अकेले ही विचरण कर रहा है जो जंगल में आसपास घूमते अकसर लोगों को दिख जाता है। वन विभाग में इस घटना के बाद आसपास गांव में मुनादी करा दी है। वहीं लोगों को जंगल न जाने की हिदायत दी है और शाम होते ही घर के अंदर रहने की सलाह लोगों को दी जा रही है।