फिरोजाबाद : युवक की हत्या, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद : युवक की हत्या, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

October 24, 2022 Off By NN Express

फिरोजाबाद, 24 अक्टूबर । खैरगढ़ थाना पुलिस टीम ने शनिवार की रात दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार युवक की हत्या का रविवार को खुलासा किया है। दोनों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी खैरगढ़ अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने खेरिया सिकमी तिराहे से हत्या के मामले में फरार चल रहे दो हत्यारोपित योगेन्द्र व डिप्टी सिंह, निवासीगण नगला सकटू को गिरफ्तार है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 के साथ कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2021 को नगल सतू निवासी सुरेन्द्र सिंह ने थाना पर सूचना दी कि उसके चाचा हुकुम सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मृत्यु हो गयी है। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मुकदमे को हत्या में तब्दील कर जांच शुरू कर दी।

इस दौरान अभियुक्तगण योगेन्द्र व डिप्टी सिंह के नाम प्रकाश में आये, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि प्रधानी के चुनाव व पूर्व में खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए विवाद के कारण हुकुम सिंह की हत्या की थी। हादसा दिखाने के लिए लाश को सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों हत्यारों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की।