छत्तीसगढ़: ट्रैफिक पुलिस के जवानों को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने से राहत दी गई 

छत्तीसगढ़: ट्रैफिक पुलिस के जवानों को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने से राहत दी गई 

April 4, 2024 Off By NN Express

0.ट्रैफिक जवानों को राहत,ट्रैफिक जवान दोपहर 2 से 4 बजे तक छांव में रहकर ड्यूटी करेंगे

छत्तीसगढ़,04 अप्रैल। ट्रैफिक पुलिस के जवानों को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने से राहत दी गई है। उन्हें भरी दोपहरी में चौक-चौराहों और सड़कों पर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। जवानों को दोपहर 2 से 4 बजे तक दो घंटे छांव या किसी भी शेड के नीचे रहकर ड्यूटी करने की छूट दी गई है। आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा बढ़ने पर ड्यूटी की टाइमिंग में और भी बदलाव किया जाएगा। अभी सुबह 9 से दोपहर 1 और शाम को 4 बजे से ड्यूटी लगाई गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए महिलाओं की सड़कों पर ड्यूटी नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है।

READ MORE: कांग्रेस को झटका देकर गौरव वल्लभ बीजेपी में शामिल हो गए…

रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके अफसरों और जवानों को भी मौसम के तेवर देखते हुए थाने और ऑफिस में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी ओपी शर्मा ने बताया गर्मी ज्यादा बढ़ेगी तो फील्ड के जवानों की ड्यूटी में भी बदलाव किया जाएगा।

चिलचिलाती धूप में किसी को भी सड़क पर खड़ा नहीं किया जाएगा। उनकी वर्किंग और समय में बदलाव किया जाएगा। ड्यूटी की टाइमिंग को भी आगे-पीछा किया जाएगा। कुछ चौक-चौराहों पर जहां किसी तरह का शेड या छांव नहीं है वहां जवानों के बैठने के लिए शेड बनाया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से छाते की व्यवस्था भी की जाएगी। जवानों को पानी की बोतल और ग्लूकोज साथ रखने का निर्देश दिया गया है।