भ्रष्टाचारियों के लिए रेड कारपेट बिछा रहे हैं मोदी: राहुल

भ्रष्टाचारियों के लिए रेड कारपेट बिछा रहे हैं मोदी: राहुल

April 2, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते हैं लेकिन वह असम से महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचारियों के लिए रेड कारपेट बिछाने का भी काम कर रहे हैं।

READ MORE : छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार बरामद

श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे हैं। उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया।

उन्होंने कहा ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे संस्थानों को ‘वसूली एजेंट’ बना कर चंदे का धंधा कर रही भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है। मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है।