तिरंगा गौरव यात्रा निकाली:

August 13, 2022 Off By NN Express

मनेन्‍द्रगढ: 12 अगस्‍त 2022.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी सविप्रा उपाध्‍यक्ष विधायक गुलाब कमरो के नेत़़त्‍व में विधानसभा क्षेत्रांतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी स्थित घुटरीटोला हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के उपरांत हुआ, जिसमें सैकडों कार्यकताओं सहित कांग्रेस नेता हाथों में तिरंगा लेकर बडी संख्‍या में शामिल हुए। आगे आगे विधायक हाथ में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। यात्रा का शहर में कई जगह स्वागत हुआ। गौरव यात्रा का समापन  14 अगस्‍त को नगर पंचायत नई लेदरी स्थित हनुमान टेकरी में होगा। विधानसभा स्‍तरीय पद यात्रा के दौरान विधायक ने बुजुर्गो को फूलमाला पहनाकर एवं उन्‍हे तिरंगा भेंटकर उनका सम्‍मान किया। विधायक ने कहा कि, भाजपा की विचारधारा देश को बाटने वाली है, लेकिन कांग्रेस के द्वारा भारत जोडो पदयात्रा के माध्‍यम से भाजपा की कुटिल चाल से खंडित होते देश को जोडने का काम किया जा रहा है।

विधायक ने नगर पंचायत खोंगापानी स्थित राजीव गांधी तिराहे में स्‍थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्‍यापण कर उन्‍हें नमन किया। स्‍थानीय जनों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकताओं के द्वारा विधायक कमरो व पदयात्रा में शामिल जनों का आत्‍मीय स्‍वाग‍त किया गया।

 इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेन्‍द्रगढ, नगर कांग्रेस कमेटी खोंगापानी, नई लेदरी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षद, एल्‍डरमेन सहित विभिन्‍न प्रकोष्‍ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्‍या में उपस्थित रहे।