कांग्रेस नेता विजय साहू भाजपा में शामिल

कांग्रेस नेता विजय साहू भाजपा में शामिल

April 1, 2024 Off By NN Express

दूर्ग,1अप्रैल। जिले के वरिष्ठ पूर्व काँग्रेसी नेता विजय साहू ने सोमवार को सनमेरिज पेलेस कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई मे आयोजित एक कार्यक्रम में हजारों साथियो के साथ भाजपा प्रवेश किया।

भाजपा प्रवेश करने वालो मे प्रमुख रूप से विजय साहू, धर्मराज शर्मा, राजेन्द्र सिह यादव, प्रदीप साह, साकेत कुसवाहा, पंकज शर्मा सहित अन्य हजारो नेता शामिल हुए। इस अवसर पर दूर्ग लोकसभा के साँसद विजय बघेल , लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिलाध्यक्ष महेश कौशिक, महामंत्री प्रेम लाल साहु, खिलावन साहू सहित अन्य भाजपा नेता भाजपा प्रवेश उत्सव में शामिल हुए।