खाई में गिरा टाटा सूमो, 3 लोगों की मौत

खाई में गिरा टाटा सूमो, 3 लोगों की मौत

April 1, 2024 Off By NN Express

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में रविवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गजा तहसील के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आठ लोग घायल बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता है कि एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके बाद स्थानीय लोग व पुलिस ने  खाई से सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों में दो की हालत गंभीर थी। दोनों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वहीं अन्य घायलों को 108 की मदद से पीएचसी गजा पहुंचाया गया। इनमें से भी 3 लोगों को बाद में  एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।