कोरबा: ग्राम गोढ़ी के मुख्य मार्ग पर अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 6 मवेशियों की हुई मृत्यु

कोरबा: ग्राम गोढ़ी के मुख्य मार्ग पर अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 6 मवेशियों की हुई मृत्यु

March 29, 2024 Off By NN Express

(कोरबा) ग्राम गोढ़ी के मुख्य मार्ग पर अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 6 मवेशियों की हुई मृत्यु

  • गौ-सेवकों में आक्रोश
    कोरबा : कोरबा जिले की मुख्य सड़क पर दौड़ने वाली भारी वाहनों के कारण आम जनता के साथ ही मूक मवेशियों की जान भी खतरे में पड़ गई है। रोजाना हादसे हो रहे हैं और रोजाना किसी न किसी की मृत्यु हो रही है। एक बार फिर से गोढ़ी राखड़ बांध के पास एक भारी वाहन ने 6 मवेशियों को कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
    मुख्य मार्ग पर दौड़ने वाली भारी वाहनों की चपेट में आने से आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। एक बार फिर से गोढ़ी राखड़ डेम के आगे मुख्य मार्ग पर अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद 6 मवेशियों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मुख्य सड़क के किनारे जहां तहां मवेशियों के शव पड़े हुए है। इस घटना को लेकर गौ-सेवकों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।