प्रियंका ने विदेशी पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली

प्रियंका ने विदेशी पति के साथ देसी अंदाज में खेली होली

March 26, 2024 Off By NN Express

मुंबई । देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा के साथ ही उनका परिवार भी भारत आया हुआ है। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ लगातार एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने भारत में होली भी सेलिब्रेट की है। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की भारत में पहली होली है। इस ग्रैंड होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें होली के रंगों में प्रियंका चोपड़ा रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनका पूरा चोपड़ा परिवार भी होली की मस्ती में झूमता दिख रहा है।